शनि गोचर 2023 साढ़ेसाती और ढैय्या | Saturn transit 2023 to 2025 sadesati and dhaiya
नमस्कार पाठकों shani gochar 2023 के दूसरे भाग में आपका स्वागत है उम्मीद है आपने saturn transit 2023 के पहले भाग को अच्छे से पढ़ा होगा अगर नहीं पढ़ा है तो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके उस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में शनि के कुंभ राशि में होने वाले राशि परिवर्तन से तुला राशि से धनु राशि तक जो प्रभाव पड़ेगा उसके बारे में जानकारी दी गई है।
तुला राशि पर शनि का प्रभाव | Saturn transit 2023 to 2026 predictions for Libra
शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही तुला राशि वालों की चल रही ढैय्या समाप्त हो जाएगी और उन्हें राहत मिलेगी। तुला राशि के पांचवे भाव से शनि का गोचर होगा जो संतान सुख एवं शिक्षा का भाव होता है इसलिए तुला राशि वालों का संतान पक्ष मजबूत होगा अगर आप पढ़ रहे हैं तो आपको शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलेगी इसके लिए आपको अपनी बुद्धि और अपनी बोलने की कला का सोच समझकर उपयोग करना होगा। शनि की तीसरी दृष्टि विवाह स्थान और बिजनेस पार्टनर के स्थान पर होगी जिसके कारण आपके जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं या बिजनेस पार्टनर के साथ भी मतभेद हो सकते हैं इसके लिए आपको शिव जी के मंत्र का जाप करना चाहिए और संभव हो सके तो सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। शनि की सातवीं दृष्टि लाभ स्थान पर होगी जिससे आपको थोड़ी मेहनत के बाद अच्छी सफलता या अच्छा लाभ मिलेगा जरूरी नहीं है की आपको आपकी पसंद का ही कम मिले आपको ऐसा कम भी करना पड़ सकता है जो आपकी पसंद का ना हो लेकिन फायदेमंद हो। शनि की दसवीं दृष्टि आपके धन और कुटुंब भाव पर होगी जिससे कुटुंब में कुछ समस्या या आपकी कमाई हुई सेविंग्स और प्रॉपर्टी में कुछ समस्या हो सकती है।
2023 में किस राशि की ढैय्या शुरू होगी ?
वृश्चिक राशि की ढैय्या | Saturn transit 2023 to 2026 predictions for Scorpio
चौथे भाव से गोचर करने से कारण वृश्चिक राशि को शनि की ढैय्या रहेगी। वृश्चिक राशि की 17 जनवरी 2023 से शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। शनि का स्थान वृश्चिक राशि के चौथे भाव में रहेगा जो भाव माता , घर और वाहन के सुख का है इसलिए यहां पर बैठा शनि वृश्चिक राशि के लोगों को यह सभी सुख प्रदान करेगा और इस भाव को मजबूत करेगा क्योंकि पराक्रम भाव का स्वामी भी शनि है इसलिए पराक्रम में भी वृद्धि होगी। अपनी तीसरी दृष्टि से शनी रोग, कर्ज, शत्रु के स्थान को देखने के कारण शत्रुओं से कुछ परेशानी हो सकती है, आत्मविश्वास की कमी के कारण मानसिक अशांति होने की संभावना है और अपना काम निकालने के लिए थोड़े झंझटों का सामना करना पड़ेगा। सातवीं दृष्टि पिता और गवर्नमेंट के भाव पर होगी इसलिए इन दोनों से ही कोई ना कोई परेशानी हो सकती है और साथ ही यह कर्म भाव होने के कारण कैरियर से रिलेटेड उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है या फिर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है जिससे शरीर में थकान हो सकती हैं। शनि की ढैय्या के दौरान वृश्चिक राशि वालों को हर शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए और हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाना चाहिए।
2023 में किस राशि की साढ़ेसाती खत्म होगी ?
धनु राशि की साढ़ेसाती समाप्त |
Saturn transit 2023 to 2026 predictions for Sagittarius
2023 धनु राशि की साढ़ेसाती खत्म: शनि का राशि परिवर्तन का सबसे अच्छा प्रभाव धनु राशि को ही देखने को मिलेगा क्योंकि नवंबर 2014 से चली आ रही धनु राशि की साढ़ेसाती 17 जनवरी 2023 को खत्म होने जा रही है इसलिए धनु राशि के लोग राहत की सांस लेंगे। शनि धनु राशि के तीसरे स्थान यानी पराक्रम भाव में रहेंगे इसलिए धनु राशि के लोग कम्युनिकेशन, छोटी यात्राएं और पुरुषार्थ द्वारा बहुत धन कमाएंगे साथ ही साथ आपकी नौकरी और व्यवसाय में भी अच्छी प्रगति होगी क्योंकि तीसरे घर में शनि वैसे भी बहुत अच्छा परिणाम देते हैं। परिवार का साथ भी मिलता रहेगा आपको आर्थिक लाभ भी बहुत होंगे और उनके कारण आप ज्यादा पैसा जमा भी कर सकेंगे। शत्रुओं के ऊपर भी जय मिलेगी। तीसरी दृष्टि आपके संतान भाव पर होगी इसके कारण संतान की ओर से कुछ कष्ट हो सकता है तथा पढ़ाई में भी कुछ रुकावटें आ सकती है। सातवीं दृष्टि से भाग्य स्थान पर होने के कारण भाग्य में थोड़ी कमी आ सकती है इस दौरान आपको धर्म के कार्यों से जुड़े रहना चाहिए। शनि की दसवीं दृष्टि 12वे घर पर होगी जिससे खर्च बढ़ने की संभावना है लेकिन साथ ही विदेश से भी आपको कोई काम मिलने की संभावना है। धनु राशि के लिए एक और अच्छी बात यह है की उनका राशि स्वामी गुरु इस वक्त अपनी स्वराशि मतलब मिन राशि में ही है जो उनके लिए बहुत ही शुभ है।
2023 में किन राशियों पर साढ़ेसाती रहेगी?
पाठकों सन 2023 में शनि के राशि परिवर्तन के कारण मकर, कुंभ और मिन राशि पर साढ़ेसाती रहेगी जिसमे मकर राशि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है जबकि कुंभ राशि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा और मीन राशि की साडेसाती का पहला चरण शुरू होगा। यह आर्टिकल बहुत लंबा हो जाता इसलिए मैं अलग से इन तीनों राशियों की साडेसाती और उसके उपायों के बारे में आर्टिकल लिख रहा हूं। उस आर्टिकल की लिंक नीचे दी जा रही है उस पर क्लिक करें और sadesati 2023 के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
FAQ's on Saturn transit 2023
Q1. When will saturn transit in Aquarius?
A1. Saturn will transit on 17th January 2023.
Q2. शनि की ढैया किसे कहते हैं?
A2. जब जब शनि देव आपकी लग्न कुंडली में स्थित चंद्र के चौथे भाव या आठवें भाव में गोचर वश प्रवेश करते हैं उसे समय आपको शनि की ढैया शुरू हो जाती है।
Q3. किस राशि की ढैया शुरू होने वाली है ?
A3. वृश्चिक राशि की ढैया शुरू होने वाले हैं।
Q4. तुला राशि की ढैया कब खत्म हो रही है ?
A4. Tula Rashi ki dhaiya जनवरी 2023 में समाप्त होगी।
Q5. वृश्चिक राशि की ढैया कब शुरू हो रही है?
A5. Vrishchik Rashi ki dhaiya 17 जनवरी 2023 से शुरू हो रही है।
Q6. धनु राशि की साढ़ेसाती कब खत्म हो रही है ?
A6. धनु राशि की साडेसाती 17 जनवरी 2023 को खत्म हो रही है।
Q7. मिन राशि मे गुरु कब तक रहने वाले हैं?
A7. Meen Rashi में गुरु अप्रैल 2023 तक रहने वाले हैं।
Q8. मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण कब तक रहेगा?
A8. मकर राशि की साडेसाती का तीसरा चरण मार्च 2025 तक रहेगा।