गुरुपुष्यामृत योग 2026 | Guru pushya nakshatra 2026
एस्ट्रो आर्टिकल के सभी पाठकों को मेरा बहुत-बहुत नमस्कार प्रिय पाठको आज आर्टिकल लिखने का मुख्य कारण है कि आज गुरुपुष्यामृत योग का बहुत ही पावन अवसर है और इस दिन हम जो भी अच्छा काम करते हैं उसका असर कई सालों तक बना रहता है और कोई भी नया काम करने के लिए शुभ माना गया है।
आज हम गुरुपुष्यामृत योग या गुरु पुष्य योग के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करेंगे यह क्या होता है ? और इसका क्या अर्थ होता है? यह जानने से पहले हमें एक बात जानना बहुत जरूरी है कि हमारे ब्रह्मांड में कुल 27 नक्षत्र होते हैं और उसमें आठवां नक्षत्र होता है पुष्य नक्षत्र। क्या आपने सोचा है कि जब हम कहते हैं कि आज पुष्य नक्षत्र है तो इस बात का क्या अर्थ होता है।
इस बात का अर्थ हम विस्तार से जानेंगे लेकिन पहले हम जानते हैं कि 2026 में gurupushyamrut yog कब आने वाला है:
Guru pushya nakshatra 2026 dates and time
- 21 May 2026 sunrise to 2.49 am next day (Adhik Maas)
- 18 June 2026 sunrise to 11.32 am
- 18 Feb 2027, 9.06 pm to sunrise next day
- 18 March 2027 sunrise to 3:20 a.m next day
गुरु पुष्य नक्षत्र योग 2026 कब है शुभ मुहूर्त ?
- 21 मई 2026 सूर्योदय से सुबह 2.49 am तक। (अधिक मास)
- 18 जून 2026 सूर्योदय से सुबह 11:32 am तक।
- 18 फरवरी 2027 रात 09:06 से सुबह सूर्योदय तक।
- 18 मार्च 2027 सूर्योदय से सुबह 3:20 am तक।
आइए जानते हैं इसका क्या अर्थ होता है हमारे सौरमंडल में चंद्रमा हर रोज एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में प्रवेश करता है इसी प्रकार जब चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करता है और उस दिन अगर गुरुवार भी हो तो इस योग को गुरुपुष्यामृत कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग का बहुत ही महत्व है ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जो भी नए काम की शुरुआत की जाती है वह काम बहुत अच्छे फल देता है और वह निरंतर चलता रहता है।
इसलिए ऐसा कहा गया है कि इस दिन हमें नए कार्यों की शुरुआत करनी चाहिए जैसे कोई बिजनेस शुरू करना, बैंक में अकाउंट खोलना, कोई नई वस्तु जैसे गाड़ी खरीदना। बहुत से लोग इस दिन पर सोना भी खरीदते हैं (buy gold on Guru pushya nakshatra 2026) और ऐसा माना जाता है कि वह सोना लंबे समय तक घर में टिका रहता है। यह दिन ज्योतिषीय उपाय करने के लिए भी खास माना गया है उदाहरण के लिए जिन लोगों को आठवा गुरु शुरू हैं या जिनकी कुंडली में गुरु आठवें स्थान में बैठा है और जिस कारण उनका विवाह नहीं हो पा रहा है उन लोगों को भी इस दिन गुरु के मंत्रों का जाप करना चाहिए या इस दिन से गुरु के मंत्रों के जाप की शुरुआत करनी चाहिए। मंत्र इस प्रकार है
गुरु मंत्र | Guru mantra
ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।। (108 बार)
या
ॐ बृं बृहस्पतये नमः || (108 बार)
जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की परिस्थिति खराब है उन लोगों को भी महालक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए या जो लोग कपड़े का व्यवसाय, ज्वेलरी का व्यवसाय करते है या जो लोग मनोरंजन इंडस्ट्री में काम करते हैं उन लोगों को भी इस दिन महालक्ष्मी जी की पूजा एवं अभिषेक करना चाहिए
इस अवसर पर ऋग्वेद में दिए गए श्रीसूक्तम के 16 मंत्रों का जाप भी करना बहुत शुभ माना जाता है।
या फिर लक्ष्मी जी के इस मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
श्री लक्ष्मी मंत्र | Sri Lakshmi Mantra
श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।।
पुष्य नक्षत्र का महत्व आयुर्वेद में भी बहुत अधिक माना गया है ऐसा कहा जाता है कि यदि आपको कोई नई दवाई लेनी हो या कोई नई दवाई बनानी हो या आपको मालिश के लिए जड़ी बूटी युक्त तेल बनाना हो उसके लिए भी यह नक्षत्र बहुत ही उपयुक्त माना गया है। कहते हैं इस दिन दवाई देने से या नई दवाई का सेवन शुरू करने से उसका असर बहुत अधिक होता है।
पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा भी कहा जाता है इस नक्षत्र का स्वामी शनिदेव को कहा जाता है और इस नक्षत्र के देवता देव गुरु बृहस्पति को कहा जाता है पुष्य नक्षत्र के चारों ही चरण कर्क राशि में आते हैं। यह नक्षत्र स्वभाव से देवगणी नक्षत्र है और इस नक्षत्र में पैदा हुए लोग उदार बुद्धिमान, सतोगुण से भरपूर होते हैं।
अब अंत में नक्षत्र के बारे में एक महत्वपूर्ण बात भी जान लेते हैं वैसे तो इस नक्षत्र में अधिकतर कार्य करना शुभ ही होता है लेकिन इस नक्षत्र को एक श्राप होने के कारण इस नक्षत्र में विवाह करना वर्जित माना गया है।
Benefits of Guru pushya nakshatra yoga
- Auspicious time for doing any astrological remedy or vedic remedy.
- Best time to prepare ayurvedic remedies and massage oil.
- Good time to start a new venture and open a bank account.
- Auspicious muhurt to buy gold just like Akshay tritiya.
- Very good day to worship goddess Lakshmi.
- Auspicious day for chanting Mantra when Guru transit in 8th house.
- On this day we can also chat Mantra for debilitated Venus in our horoscope.
FAQ's about Guru pushya yoga 2025
Q1. गुरु पुष्य नक्षत्र 2026 में कब कब है ?
A1. 2026 गुरु पुष्य योग 26 जुलाई 2026, 21 मई 2026, 18 जून 2026 को है।
Q2. गुरु पुष्य योग में क्या खरीदना चाहिए?
A2. सोना खरीदें, गाड़ी खरीदें, फ्लैट, जमीन , दुकान और घर की रजिस्ट्री भी करना चाहिए।
Q3. पुष्य नक्षत्र में किस का जाप करना चाहिए?
A3. गुरु और महालक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
Q4. सोना खरीदने के लिए कौन सा नक्षत्र अच्छा है?
A4. सोना खरीदने के लिए गुरुवार को पढ़ने वाला पुष्य नक्षत्र बहुत अच्छा होता है।
Q5. पुष्य नक्षत्र के स्वामी कौन है?
A5. शनि देव हैं।
Q6. Bank account opening ka shubh muhurt kaun sa hai?
A6. Guru pushya yoga.
Q7. गुरु पुष्य योग कैसे बनता है?
A7. जब गुरुवार के दिन चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में होता है तब गुरु पुष्य योग बनता है।
Q8. गुरु पुष्य नक्षत्र पर क्या नहीं करना चाहिए?
A8. गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन शादी नहीं करनी चाहिए।
Q9. पुष्य नक्षत्र के देवता कौन है?
A9. देव गुरु बृहस्पति हैं।



Very Nice and very clear Information.. Thank You Bhupeah
ReplyDeleteThank you for sharing such a nice information..
ReplyDeleteआपके मार्गदर्शन के लिये आपका आभार व अभिनंदन |
ReplyDelete