शनि गोचर 2023 | Saturn transit 2023 to 2025 predictions
इस आर्टिकल में मैं आपको शनि के राशि परिवर्तन के बारे में बताने जा रहा हूं। जैसा की हम जानते हैं की जनवरी 2023 में शनि का कुंभ राशि में प्रवेश होने जा रहा है यह एक बहुत बड़ा परिवर्तन है और लगभग हर राशि के व्यक्ति के ऊपर इसका कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर होने वाला है। हम इस आर्टिकल के माध्यम से यह जानेंगे की 12 राशियों के ऊपर इसका क्या प्रभाव होने वाला है और इसके लिए क्या उपाय करना चाहिए। पाठको इस लेख का शीर्षक है shani gochar 2023, साधारण भाषा में कहूं तो जब कोई भी ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाता है तो उसे गोचर कहते हैं। जब यह आर्टिकल लिखा जा रहा है उस समय शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं और जनवरी 2023 में शनि का मकर से कुंभ राशि में गोचर होने वाला है। कुंभ राशि में शनि 2023 से 2025 तक रहेंगे। यह आर्टिकल तिन भागों में होगा और इसके अगले भाग में तुला से लेकर धनु राशि तक शनि राशि परिवर्तन और 2023 में शनि की साढ़ेसाती और ढैया के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Table of Contents (toc)
Saturn Transit Timings / शनि गोचर का समय
Saturn transit 2023 date is 17th of January 2023 at 5.54 pm IST.
शनि 17 जनवरी 2023 को शाम 5:54 पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में जा रहे हैं।
2023 में कुंभ राशि में शनि का प्रभाव
अब हमें यह जानना है की शनि के इस राशि परिवर्तन से हम सभी के जीवन पर क्या फर्क पड़ने वाला है। ज्योतिष की दृष्टि से अगर बात करें तो शनि हमारी कुंडली के जिस भाव में प्रवेश करेंगे उसे तो प्रभावित करेंगे ही लेकिन कुंडली के जिन भावों पर शनिदेव की दृष्टि होगी उन्हें और ज्यादा प्रभावित करेंगे क्योंकि शनि की तीन दृष्टियां होती है: तीसरी, सातवीं और दसवीं। इस तरह गोचर के शनि हमारे जिन घरों को प्रभावित करेंगे उनसे जुड़े हुए कार्यों में हमें अच्छे बुरे फल मिलेंगे। पाठको, astrology के हिसाब से शनि मकर और कुंभ राशियों के स्वामी हैं। इन दोनों में कुंभ राशि शनि की मूल त्रिकोण राशि है और मकर राशि की तुलना में कुंभ राशि में शनि ज्यादा अच्छे परिणाम देते हैं। उदाहरण के लिए जब शनि मकर राशि में होते हैं तो ज्यादा शारीरिक मेहनत करवाते हैं और उस मेहनत के फल शनि के कुंभ राशि में जाने के बाद मिलते हैं। शनि के कुंभ राशि में जाने के बाद ज्यादातर लाभ ही होगा लेकिन आपकी जन्मे कुंडली में शनि की स्थिति अनुसार ही इस Saturn transit के फल मिलेंगे।शनि राशि परिवर्तन 2023 और 12 राशियों पर उसका प्रभाव | 2023 Shani sadesati and dhaiya
मेष राशि पर शनि का प्रभाव :
मेष राशि 12 राशियों में सबसे पहली राशि है और शनि कुंभ राशि से जा रहे हैं इसका मतलब शनिदेव मेष राशि के 11वें भाव से जा रहे हैं ज्योतिष में 11वें भाव को आय का घर माना गया है ( source of income ). इसका सीधा मतलब यह हुआ की मेष राशि वालों को पहले से अधिक लाभ होगा और उनके लिए शनि का कुंभ राशि में जाना शुभ है। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और उन्हें आमदनी के नए स्रोत भी मिलने की संभावना है। गवर्नमेंट की तरफ से भी आय के कुछ नए साधन मिलने की संभावना है तथा नाम और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। तीसरी दृष्टि से लग्न को देखने के कारण स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है सातवें दृष्टि से संतान भाव को देखने के कारण शिक्षा में लापरवाही एवं संतान की ओर से भी लाभ होने की संभावना है।
वृषभ राशि पर शनि का प्रभाव :
शनि देव वृषभ राशि के 10वे भाव में जा रहे हैं जिसे कर्म का भाव कहा गया है जिसका मतलब यह हुआ की वृषभ राशि वालों के कार्य क्षेत्र में उन्हें पहले से ज्यादा सफलता मिलेगी उन्हें नई नौकरी मिलने की संभावना भी है जो लोग जॉब स्विच करने के बारे में सोच रहे हैं वह 17 जनवरी के बाद जॉब स्विच कर सकते हैं जो लोग प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं उन्हें भी प्रमोशन मिलने की उम्मीद है जहां तक बिजनेस क्लास की बात है उन्हें भी नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। पिता की तरफ से भी लाभ होने की संभावना रहेगी। तीसरी दृष्टि से 12वे भाव को देखने के कारण खर्च बढ़ सकते हैं बाहरी तत्व से भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है सातवीं दृष्टि से घर और माता के स्थान को देखने के कारण घर में कुछ परेशानी या माता के साथ संबंधों में कड़वाहट हो सकती है 10वीं दृष्टि लाइफ पार्टनर और बिजनेस पार्टनर पर होगी जिससे कारोबार में भारी सफलता प्राप्त हो सकती है कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना भी है।
मिथुन राशि पर शनि का प्रभाव :
शनि देव मिथुन राशि के 9 भाव से जा रहे हैं नवें भाव का संबंध भाग्य, धर्म और पिता से होता है। वह किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं या उनके हाथों से कोई धार्मिक कार्य भी हो सकता है और साथ ही साथ ईश्वर की कृपा भी बनी रहेगी। मकर राशि उनके आठवें स्थान पर आएगी जो मृत्यु का स्थान है जिसके की स्वामी शनि देव ही है इसलिए मिथुन राशि के जातकों को इस राशि परिवर्तन का मिला-जुला परिणाम मिलेगा। मिथुन राशि वालों को चाहिए की वह अपने पिता की सेवा करें उनकी सेहत का ध्यान रखें और किसी ना किसी रूप से धार्मिक कार्यों के साथ जुड़े रहे। तीसरी दृष्टि से लाभ स्थान को देखने के कारण आमदनी में कुछ परेशानियां हो सकती है सातवें दृष्टि से पराक्रम और भाई के स्थान को देखने के कारण भाई बहनों से मनमुटाव हो सकता है और इन्हें दूर करने के लिए पुरुषार्थ करने की आवश्यकता होगी 10वीं दृष्टि से छठे भाव को देखने के कारण शत्रुओं से कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन भाग्य बलवान होने के कारण शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी।
कर्क राशि पर शनि का प्रभाव | kark rashi ki dhaiya
शनि देव कर्क राशि वालों के आठवें स्थान मैं प्रवेश करेंगे इसलिए कर्क राशि की ढैया शुरू हो रही है। आठवां स्थान होता है मृत्यु का, ससुराल सुख का तंत्र मंत्र विद्या (occult science) सीखने का और आयु का इन क्षेत्रों में कर्क राशि वालों को अच्छा फल मिलेगा लेकिन जीवनसाथी को या जीवनसाथी से थोड़ी परेशानी हो सकती है। साथ ही यहां बैठकर शनि की दृष्टि उनके कर्म स्थान मतलब दसवें भाव पर होगी जिससे उन्हें रोजगार में भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है इसलिए कुंभ राशि में शनि के जाते ही कर्क राशि वालों के चिंताएं बढ़ेंगी उन्हें इसके कारण कष्ट हो सकता है और उनकी सातवीं दृष्टि कुटुंब और धन भाव पर होगी जिससे फाइनेंस में भी समस्या हो सकती हैं। यहां बैठकर शनि संतान सुख के पंचम भाव पर दृष्टि करेंगे जिससे आपकी संतान को समस्या हो सकती है और अगर आपकी आयु कम है तो आपकी शिक्षा में भी समस्या आ सकती हैं। सरल शब्दों में कहूं तो कर्क राशि को 2023 में शनि के ढैया के लक्षण दिखाई देंगे। कर्क राशि वालों के लिए शनि का उपाय यह है की उन्हें शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को सुबह के समय जल चढ़ाना चाहिए और दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। बाकी फल जन्म कुंडली में आपकी शनि की स्थिति पर भी निर्भर करता है अगर वह मजबूत स्थिति में है, उच्च का है, बलवान है तो कम परेशानी होगी और अगर वह शत्रु राशि में है या नीच का है तो थोड़ी ज्यादा परेशानी होगा।
Read More : दशरथ कृत शनि स्तोत्र
सिंह राशि पर शनि का प्रभाव :
शनि देव 2023 से 2025 तक सिंह राशि के सातवें स्थान पर रहेंगे सातवां स्थान विवाह सुख, पति पत्नी, बिजनेस पार्टनर का होता है। सातवां भाव केंद्र में होता है इसलिए अपनी मूल त्रिकोण राशि में होने के कारण शनि राजयोग भी बनाएंगे यहां बैठकर वह नवम भाव को देखेंगे जिससे की विदेश यात्रा का योग बनता है विदेश में जाकर पढ़ाई करने वालों के लिए यह योग अच्छा है। अपनी सातवी दृष्टि से शनि देव लग्न को देखेंगे जिससे बिना कारण के भय, मानसिक चिंता, स्वास्थ्य में परेशानी भी हो सकती हैं और शनि देव की दसवीं दृष्टि आपके चौथे घर पर होगी जो घर आपके निवास, माता और वाहन सुख को भी दिखाता है इसलिए आपको इन क्षेत्र से जुड़ी चीजों के लिए दौड़-धूप भी करना पड़ सकता है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए सिंह राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन कुछ उपाय करना चाहिए। शनि कर्मफल दाता माने जाते हैं वह आपके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं अगर आपके कर्म अच्छे होंगे तो इन सभी क्षेत्र में आपको अच्छे फल मिलेंगे।
कन्या राशि पर शनि का प्रभाव :
शनि देव 2023 से 2025 तक कन्या राशि के छठवें भाव में रहेंगे तथा पांचवे और छठवें दोनों ही भाव के स्वामी रहेंगे। छठवें भाव में शनि देव अच्छा फल देंगे इससे जातक अपनी बुद्धि के बाल से शत्रु का नाश करेगा और यह स्थान आपके कर्ज, रोग का स्थान भी है जिससे आपके कर्ज और रोग भी खत्म होंगे। पांचवा भाव संतान सुख, प्रेम संबंध और शिक्षा का भी है जिसके स्वामी शनि देव ही होंगे जो छठवें भाव में रहेंगे जिसके कारण संतान संबंधी समस्या और आपके प्रेम संबंधों में थोड़ी परेशानी भी आ सकती है। साथ ही उनकी सातवीं दृष्टि आपकी कुंडली के बारहवें भाव पर होगी जिससे आपके खर्च कम होंगे एवं छुपे हुए शत्रुओं का भी नाश होगा। तीसरी दृष्टि से आठवें स्थान को देखने के कारण एक्सीडेंट्स, अप्रिय घटना हो सकती है। अशांति बनी रहेगी, पेट में भी कुछ परेशानी हो सकती है इसके लिए आपको काल भैरव अष्टक का पाठ करना चाहिए। दसवीं दृष्टि तीसरे भाव पर होगी जो आपके परिश्रम और छोटे भाई बहनों का स्थान है जिससे आपके छोटे भाई बहनों को लेकर आपको समस्या हो सकती है लेकिन आप अपनी बुद्धि का उपयोग करके इससे जुड़ी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
FAQ's on Saturn Transit 2023 to 2025.
Q1. Time duration for Saturn transit in Aquarius 2023?
A1. Saturn transit is from 2023 to 2025.
Q2. शनि राशि परिवर्तन 2023 में कब होने वाला है ?
A2. शनि राशि परिवर्तन 17 जनवरी 2023 को होने वाला है।
Q3. किस राशि की ढैय्या शुरू होने वाली है ?
A3. कर्क राशि की ढैय्या शुरू होने वाले हैं।
Q4. मिथुन राशि की ढैय्या कब खत्म हो रही है ?
A4. Mithun Rashi ki dhaiya जनवरी 2023 में समाप्त होगी।
Q5. कर्क राशि की ढैय्या कब शुरू हो रही है?
A5. 17 जनवरी 2023 से kark Rashi ki dhaiya शुरू हो रही है।
Q6. शनि का राशि परिवर्तन किस नक्षत्र में होगा ?
A6. Shani rashi parivartan 2023 में धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण में होगा।
Q7. शनि कुंभ राशि में कितने सालों तक रहते हैं?
A7. शनि कुंभ राशि में ढाई सालों तक रहते हैं।
Q8. शनि किस राशि में गोचर करने वाले हैं ?
A8. शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं?